फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered Rakkad Colony and Basant Vihar

Una News: रक्कड़ काॅलोनी और बसंत विहार में घुसा पानी

Sun, 06 Jul 2025 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Water entered Rakkad Colony and Basant Vihar
लोगाें ने समस्या का जल्द हल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लंबे अरसे बसंत विहार और रक्कड़ काॅलोनी में जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो पाई है। हर बरसात में इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। इसे लेकर प्रशासन, आपदा प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। इसके साथ स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों को मिलकर ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके बावजूद केवल आश्वासन मिलने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शनिवार और रविवार को हुई जोरदार बारिश के चलते इन क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इस दौरान कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया और सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ बिल्डरों ने पानी का रुख बसंत विहार की तरफ मोड़ दिया है। इसकी जानकारी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है। इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed