{"_id":"68a9c78dd6d68d8d4e0e4cd9","slug":"water-entered-100-houses-in-dhandhari-and-takarla-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1047-163160-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धंधड़ी और टकारला पंचायत में 100 घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धंधड़ी और टकारला पंचायत में 100 घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की धंधड़ी और टकारला पंचायत में शनिवार को भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बरसात का पानी करीब 100 घरों और पशुशालाओं में घुस गया, जिससे लगभग 600 लोग प्रभावित हुए। किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा और पशुशालाओं में रखी तूड़ी व चारा भी नष्ट हो गया। टकारला पंचायत में मदन लाल पुत्र उधम सिंह के घर में नाले की निकासी रुकने से पानी खेतों से होते हुए सीधे घर में घुस गया। अचानक हालात बिगड़ने पर परिवार के लोग घबराकर बाहर निकल आए। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर का काफी सामान पानी में डूबकर खराब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अधिकांश मकान पुराने हैं और नई बनी सड़कों के ऊंचे होने से जल निकासी बाधित हो रही है। नालों की सफाई न होने से स्थिति और बिगड़ जाती है और बरसात का पानी सीधे घरों में प्रवेश कर जाता है। पंचायत उपप्रधान मदन लाल ने बताया कि पंचायत स्तर पर समाधान की कोशिश की जा रही है, साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को स्थायी राहत मिल सके।