फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ward Punch decided by toss

Una News: टॉस से हुआ वार्ड पंच का फैसला

Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ward Punch decided by toss
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अति संवेदनशील ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा में मतगणना आधी रात तक चली। इस दाैरान वार्ड पांच में पंचायत सदस्य के दोनों प्रत्याशियों अभिषेक सहोड़ और बृजमोहन को बराबर 205 मत पड़े। ऐसी स्थिति में टॉस के माध्यम से अभिषेक सहोड़ को विजयी घोषित किया गया। प्रधान पद पूजा सहोड़ ने 133 मतों से जीता है। उपप्रधान तेजपाल तेजू बने।
विज्ञापन

चताड़ाए लमलेहड़ी और खानपुर में ऐसी रही स्थिति
चताड़ा पंचायत प्रधान पद के लिए अश्वनी कुमार को 815 और उनके निकटतम विरोधी भूपेंद्र ठाकुर को 641 मत पड़े। अश्वनी ने 174 मतों के अंतर से जीत हासिल की। लमलेहड़ी में प्रधान पद के लिए अशोक कुमार ने 518 हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मदन लाल को 102 मतों से हरा दिया। खानपुर में प्रधान पद के लिए रीना कुमारी को 442 और उनकी प्रतिद्वंद्वी काजल कुमारी को 270 मत प्राप्त हुए। रीना कुमारी ने 172 मतों के अंतर से जीत पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed