{"_id":"685af10408ad372637066c64","slug":"war-against-drug-addiction-chintapurni-police-station-in-charge-launched-awareness-campaign-una-news-c-93-1-una1002-157257-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ जंग: चिंतपूर्णी थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ जंग: चिंतपूर्णी थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान
Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने नशे के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं, उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि इन पर कार्रवाई की जा सके। मंगलवार को थाना प्रभारी चिंतपूर्णी जयराम शर्मा ने विशाल टैक्सी यूनियन के चालकों के साथ बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में एएसआई महिंद्र सोनी, ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा, एएसआई राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र खन्ना, टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर और अन्य टैक्सी चालक उपस्थित रहे। इसके अलावा, थाना प्रभारी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की अपील की और नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस के स्कूटर या मोटरसाइकिल न देने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई नाबालिग बच्चा बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि 23 से 30 जून तक पुलिस उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ड्रंक एंड ड्राइव, फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटेगी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि 23 से 30 जून तक पुलिस उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ड्रंक एंड ड्राइव, फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटेगी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन