फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waiting list in Himachal Express on Holi, seats vacant in Vande Bharat and Jan Shatabdi Express

Una News: होली पर हिमाचल एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट, वंदेभारत और जन शताब्दी एक्सप्रेस की सीटें खाली

Thu, 19 Feb 2026 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Waiting list in Himachal Express on Holi, seats vacant in Vande Bharat and Jan Shatabdi Express
होला मोहल्ला और मैड़ी मेले पर जनरल डिब्बों में रहती है तीन से चार गुना अधिक भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। होली पर्व नजदीक आते ही रेल यात्रियों में घर आने की होड़ मच गई है। तख्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) और ज़िला ऊना उपमंडल अंब के मैड़ी स्थित गुरुद्वारा डेरा बाबा बडभाग सिंह मेले का आयोजन भी होली पर्व के नजदीक होगा। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों से ज़िला ऊना के विभिन्न स्टेशनों तक आने वाली ट्रेनों में बुकिंग की स्थिति वेटिंग लिस्ट में है। 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक यात्रियों की सबसे पसंदीदा गाड़ी संख्या 14053 ( दिल्ली जंक्शन- दौलतपुर चौक) हिमाचल एक्सप्रेस की शयनयान (स्लीपर) समेत सभी वातानुकूलित श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वहीं 12057 नई दिल्ली- दौलतपुर चौक जन- शताब्दी एक्सप्रेस की नॉन एसी (सेकेंड सीटिंग) कोच की सीटें तो खाली हैं परंतु वातानुकूलित (एसी चेयर) कोच में कम सीटें ही खाली बची हैं। 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदेभारत एक्सप्रेस में भी 600 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसके अलावा 19411 गांधीनगर कैपिटल दौलतपुर चौक एक्सप्रेस रेलगाड़ी की भी लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं और दो से चार मार्च के बीच इस रेलगाड़ी में शयनयान और सभी वातानुकूलित श्रेणियों में यात्रियों की सुविधा के लिए आरएसी (दो यात्रियों को एक सीट आवंटित) सीटें ही उपलब्ध हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कौशल ने बताया कि बीते कई वर्षों से देखा गया है कि त्योहारों के दौरान हिमाचल एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल समेत अन्य ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रियों की भीड़ औसतन चार गुनी बढ़ जाती हैं। इस दौरान सामान्य श्रेणी के डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed