फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waiting for rain, mercury crossed 43.6 degrees in the district

Una News: बारिश का इंतजार, जिले में पारा पहुंचा 43.6 डिग्री पार

Mon, 03 Jun 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rain, mercury crossed 43.6 degrees in the district
ऊना में पड रही गर्मी के चलते सुना पडा लालबती चौंक।संवाद
ऊना। जिले में लगातार प्रचंड गर्मी और तेज धूप की तपिश से लोग परेशान हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अब जिले के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। खास तौर पर दोपहर के समय लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान बाजारों में गर्मी के चलते रौनक कम हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में कमी जरूर देखने को मिली, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ तेज धूप के कारण सब्जियों की खेती व मक्की की अगेती फसल की सिंचाई के रोजाना दौड़ लगानी पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी जिले का पारा बढ़ने की संभावना जताई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दूसरी तरफ से जिले के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन


कोट्स
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जिले में अभी बारिश के होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, विशेषज्ञ, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed