फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Voting facility from home for voters above 85 plus and more than 40 percent disabled

Una News: 85 प्लस और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा

Fri, 10 May 2024 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 May 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Voting facility from home for voters above 85 plus and more than 40 percent disabled
ऊना में 25 मोबाइल पोलिंग टीमें संपन्न कराएंगी घर से मतदान की प्रक्रिया
विज्ञापन

मतदान कर्मियों के लिए लगी प्रशिक्षण कार्यशाला
जिला निर्वाचन अधिकारी के पोलिंग टीमों को निर्देश, निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का करें पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, इस तरह जिले में कुल 25 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। इनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है। जतिन लाल ने कहा कि प्रशासन मतदाताओं के लिए आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पोलिंग अधिकारियों और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाकर उन्हें घर पर मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। साथ ही चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल और दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सुलभ, समावेशी और प्रलोभन-मुक्त मतदान कराने के लिए अपनी अडिग प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। उन्होंने सभी चुनावी कर्मियों को इस प्रतिबद्धता के अनुरूप कार्य करने तथा अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने को कहा। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी तथा मोबाइल पोलिंग टीमों के पोलिंग अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई से आरंभ होगी घर से मतदान की प्रक्रिया
जिले में पोलिंग टीमें 21 मई से घर से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए रवाना होंगी। वे पोस्टल बैलेट से पूरी गोपनीयता से मतदान कराकर उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगी। पात्र लोग अभी 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास घर से मतदान के विकल्प का फार्म सौंप सकते हैं। घर पर मतदान का विकल्प चुनने वाला कोई मतदाता यदि अपना विकल्प बदलना चाहता हो और घर पर वोटिंग करने की बजाय मतदान केंद्र पर आकर वोट डालना चाहता हो तो उसे निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का शपथपत्र सौंपना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed