फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Voters should register for SGPC elections by 31st October

Una News: एसजीपीसी चुनाव के लिए मतदाता 31 अक्तूबर तक करवाएं पंजीकरण

Wed, 02 Oct 2024 10:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Oct 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Voters should register for SGPC elections by 31st October
ऊना। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार एक से 20 नवंबर तक हस्तलिखित नियमावली तैयार की जाएगी, जिसका प्रारंभिक प्रकाशन 21 नवबंर को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद, और पते के संदर्भ में कर्मचारी के मामले में उसका पद और पता से संबंधित दावे और आपत्तियां 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं।
विज्ञापन

सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 11 से 18 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद, 19 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार किया जाएगा। अंत में 2 जनवरी, 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 31 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि वे मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed