{"_id":"63d0298c017c810a022fb895","slug":"volvo-bus-starts-from-nangal-to-delhi-airport-fare-will-be-rs-1100-una-news-c-19-1-40436-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो बस शुरू, 1100 रुपये लगेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो बस शुरू, 1100 रुपये लगेगा किराया
Wed, 25 Jan 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। पंजाब के परिवहन मंत्री ने लालजीत सिंह भुल्लर और शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को नंगल से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाई। बस नंगल से दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए चलेगी। बस में पहली बार सफर करने वाले जरनैल सिंह, राजी खन्ना, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, राज कुमार, नीलम कुमार और रेनू ने कहा कि बस के चलने से विदेश जाने और विदेश से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। अगर टैक्सी कर नंगल से दिल्ली एयरपोर्ट जाना हो तो करीब आठ हजार किराया लगता है। बस में मात्र 1100 रुपये किराया लगेगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत बस नंगल में शुरू की गई है। बस दोपहर 01:30 बजे नंगल से चलेगी और रात 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से रात 11:40 बजे बस आईएसबीटी दिल्ली के लिए रवाना होगी। आईएसबीटी से रात 12:50 पर बस नंगल के लिए चलेगी और सुबह 7 बजे के करीब नंगल पहुंचेगी। नंगल से एयरपोर्ट तक का किराया 1100 रुपये होगा। बस नंगल से वाया आनंदपुर साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पंहुचेगी। इस मौके पर उपायुक्त प्रीति यादव, जिला पुलिस प्रमुख विवेक शील सोनी, एसडीएम मनीषा राणा, पंजाब रोडवेज नंगल डिपो के मुख्य महां प्रबंधक गुरसेवक सिंह, ब्लॉक नंगल से आप के अध्यक्ष सतीश चोपड़ा, मेडिकल सेल रूपनगर के अध्यक्ष डाॅ. संजीव गौतम आदि मौजूद रहे।
नंगल बस स्टैंड की खाली जमीन पर बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स : भुल्लर
नंगल। नंगल के युवाओं को स्वरोजगार के उपलब्ध करवाने के लिए नंगल बस स्टैंड की खाली जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। यह घोषणा परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत में कही। भुल्लर ने कहा कि पंजाब के खजाने को चूना लगाने वाले निजी बस मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंद हो चुके रूटों पर भी फिर से पंजाब रोडवेज की बसें चलेंगी। सरकारी बसों के चलने से लोगों से लूट होना भी बंद हो गई क्योंकि कई निजी वोल्वो बसों के मुकाबले सरकारी वोल्वो बसों का किराया बहुत कम है। आने वाले दिनों में रोडवेज में कर्मचारियों की कम संख्या का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। इस कमी को भी पूरा किया जाएगा।