{"_id":"6866727c4d28a11b800f6bec","slug":"volleyball-will-reach-new-heights-in-the-country-kanwar-una-news-c-93-1-una1002-158084-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में वॉलीबाल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में वॉलीबाल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे : कंवर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री से मिला वॉलीबाल को जमीनी स्तर से सशक्त करने का आश्वासन
वॉलीबाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। अखिल भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा सेवाएं, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देशभर में वॉलीबाल खेल के व्यापक प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के बाद जानकारी साझा करते हुए वीरेंद्र कंवर ने बताया कि देश में वॉलीबाल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए की बनाई जा रही योजनाओं और प्रयासों पर केंद्रीय मंत्री से गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि डॉ. मांडवीय ने वॉलीबाल को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से हुई यह भेंट न केवल व्यक्तिगत रूप से उत्साहवर्धक रही, बल्कि इससे वॉलीबाल खेल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से वॉलीबाल को गांव-गांव तक लोकप्रिय बनाया जाएगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलेंगे। आगामी समय में प्रदेश स्तर पर भी विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभरे।