फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Virtual meeting of Himachal Education Committee publicity heads

हिमाचल शिक्षा समिति प्रचार प्रमुखों की हुई वर्चुअल बैठक

Tue, 18 Jan 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Virtual meeting of Himachal Education Committee publicity heads
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत संगठन मंत्री ज्ञानजी ने कहा कि नेकी कर और कुएं में डाल वाली बात को अब बदलना होगा। अब विद्यालयों की प्रत्येक गतिविधि को नेकी कर और सोशल मीडिया में डाल, इस तर्ज पर खुद को तैयार करना होगा। मंगलवार को विद्या भारती के तहत हिमाचल शिक्षा समिति के प्रचार प्रमुखों की वर्चुअल बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने यह विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रचार माध्यमों को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तथा विद्यालयों में बैठकें आयोजित करनी होंगी। लेखन कला में अभिरुचि रखने वाले अपने प्रचार प्रमुखों को समसामयिक विषयों पर लेख लिखकर समाज में जनचेतना जागृत करनी चाहिए। उन्होंने प्रचार के लिए वार्षिक योजना बनाने का भी सुझाव दिया। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांतीय संवाददाता संजय कुमार ने शिक्षा समिति में प्रचार माध्यमों को लेकर शुरू किए गए अनेक आयामों का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में प्रांत प्रचार प्रमुख देवी सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिरों के कार्यों का वीडियो बनाने पर जोर दिया। कहा, ई पत्रिका से लेकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर हैंडल, कू ऐप के साथ समाचार पत्रों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के प्रचार प्रमुखों को विद्यालय स्तर पर जाकर इस कार्य को विस्तार देने का आग्रह किया। वर्चुअल बैठक में ऊना से सुखदेव शर्मा, शिमला से राजदेव, सोलन से अजय बंसल, सिरमौर से महिंद्र, बिलासपुर से राजेश उपाध्याय, कुल्लू से चेतराम ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed