फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Virendra Kanwar's rally gave the message of political influence

Una News: वीरेंद्र कंवर की रैली राजनीतिक पकड़ का दे गई संदेश

Tue, 23 Dec 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Virendra Kanwar's rally gave the message of political influence
ऊना। राज्य सरकार के खिलाफ कुटलैहड़ में आयोजित जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने तीन वर्षों के राजनीतिक अंतराल के बाद सक्रिय राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह रैली केवल राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं थी बल्कि कुटलैहड़ में वीरेंद्र कंवर की राजनीतिक पकड़ का सशक्त संदेश भी थी। तीन वर्षों बाद उनका यह दमदार शक्ति प्रदर्शन भाजपा संगठन के लिए आत्ममंथन का विषय बन गया है। आगामी दिनों में इसका असर क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर की राजनीति पर देखने लायक होगा। रैली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने न केवल क्षेत्रीय सियासत को गर्मा दिया बल्कि भाजपा संगठन के भीतर कई सवाल भी खड़े कर दिए। रैली में वीरेंद्र कंवर ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, धीमे विकास और क्षेत्रीय उपेक्षा के खिलाफ तीखे प्रहार किए। बीजेपी मंडल की कथित मनाही के बावजूद कई कार्यकर्ताओं का समर्थन, वीरेंद्र कंवर की जमीनी स्वीकार्यता को स्पष्ट करता है। दूर-दराज के गांवों से आए समर्थकों ने नारेबाजी कर यह संदेश दिया कि वे उन्हें कुटलैहड़ का प्रमुख नेता मानते हैं और भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed