फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Viral news about an HRTC bus accident in Bangana turns out to be fake.

Una News: बंगाणा में एचआरटीसी बस हादसे की वायरल खबर निकली फर्जी

Tue, 04 Aug 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Viral news about an HRTC bus accident in Bangana turns out to be fake.
ऊना। सोशल मीडिया पर बंगाणा क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होने और यात्रियों के हताहत व घायल होने की वायरल खबर को निगम ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। एचआरटीसी ऊना प्रबंधन ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि निगम की कोई भी बस बंगाणा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है और सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर सुरक्षित सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी डीडीएम राजेश जोशी ने बताया कि दो अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एक भ्रामक खबर प्रसारित की गई, जिसमें दावा किया गया कि बंगाणा क्षेत्र में एचआरटीसी की बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। निगम ने कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को साझा करना भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। आम जनता से आग्रह किया गया है कि किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें और फर्जी खबरों के प्रसार से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed