{"_id":"681df6d47dc78e2b1008e603","slug":"villagers-united-to-demand-formation-of-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1048-153358-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंचायत के गठन की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंचायत के गठन की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट
विज्ञापन
बोले-प्रशासनिक अनदेखी के चलते ननावीं में विकास कार्यों में आ रही रुकावट
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। विकास खंड बंगाणा के बाशिंदों ने ननावीं को अलग पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की है। पंचायत न बनाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र भेजा, जिसमें जल्द से जल्द पंचायत के गठन की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि ननावीं की जनसंख्या अधिक है। गांव के लोग कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी झेल रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी के चलते विकास कार्यों में रुकावट आ रही। जबकि, पास के छोटे गांवों को पहले ही पंचायत का दर्जा मिल चुका है। स्थानीय निवासियों रमन कुमार, मुकेश, सुरेश, सुरेंद्र समेत अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सीधी अपील की है। ग्रामीण नेता ज्योति शर्मा ने बताया कि पंचायत के गठन के लिए आवश्यक सभी आंकड़े शिकायत पत्र में प्रस्तुत किए हैं। यदि मांग पूरी नहीं होती तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।