फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers are facing problem of mobile network

Una News: मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Fri, 18 Jul 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers are facing problem of mobile network
पंचायत सहित स्कूली छात्रों की शिक्षा पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत चुरड़ी, थहड़ा और बोहरु के ग्रामीण इन दिनों मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की गंभीर समस्या से परेशान हैं। कमजोर नेटवर्क के कारण न तो बातचीत सुचारू हो पा रही है और न ही इंटरनेट सेवाएं मिल रही हैं। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, लोकमित्र केंद्र, डाकघर, राशन डिपो समेत कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ममता देवी, सतनाम सिंह, रूप सिंह, अजय ठाकुर, सुषमा देवी, प्रधान कर्ण सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों और नेताओं से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि सांसद अनुराग ठाकुर को भी अवगत कराया गया है, फिर भी न नया टावर लगा और न ही मौजूदा नेटवर्क में सुधार हुआ।

महिलाओं ने बताया कि राशन कार्ड, गैस सब्सिडी और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं अब ऑनलाइन होने से उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। छात्रा शिवानी ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई नेटवर्क के अभाव में बाधित हो रही है। वीडियो नहीं चलते और न ही कक्षाएं सुचारू रूप से चल पाती हैं। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed