फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers are angry over the ban on the proposed playground in Ward 4 of Dhundhla Panchayat.

Una News: धुंधला पंचायत के वार्ड चार में प्रस्तावित खेल मैदान पर रोक से ग्रामीणों में रोष

Tue, 06 Jan 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 06 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the ban on the proposed playground in Ward 4 of Dhundhla Panchayat.
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की धुंधला पंचायत के वार्ड चार में खेल मैदान के निर्माण को रोकने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। युवाओं की मांग पर शुरू किए गए इस खेल मैदान के कार्य को वन विभाग द्वारा रुकवाए जाने के बाद ग्रामीणों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर खुलकर ग्रामीणों और युवाओं के समर्थन में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार धुंधला पंचायत के वार्ड चार में पंचवटी पार्क के समीप खाली पड़ी सरकारी भूमि को समतल कर खेल मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा था। जैसे ही खेल मैदान को समतल करने का कार्य शुरू हुआ, वन विभाग की ओर से इसे तुरंत रुकवा दिया गया। विभाग ने तर्क दिया कि यह भूमि वन विभाग की है। अजय ठाकुर ने बताया कि यह जमीन वन विभाग की नहीं बल्कि प्रदेश सरकार के अधीन सरकारी भूमि है। सोमवार को अजय ठाकुर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात करती है। दूसरी ओर जब गांव स्तर पर खेल मैदान बनाया जा रहा है, तो उसे रोका जा रहा है। इससे जनता में प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कि जल्द ही वह ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधीश ऊना से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed