फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   village development and panchyatiraj minister virender kanwar begin their samarthan yatra in alsahan una himachal

कंवर ने अलसाहन से किया संपर्क से समर्थन यात्रा का शुभारंभ

Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
village development and panchyatiraj minister  virender kanwar  begin their samarthan yatra in alsahan una himachal
अलसाहन तक बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन के दौरान मंत्री वीरेंद्र कंवर। संवाद - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को अपनी समर्थन यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भ्यांम्बी स्थित भीमाकाली मदिर में और गुग्गा जाहर वीर मंदिर अलसाहन में माथा टेक कर यात्रा का आगाज किया। अलसाहन से शुरू हुई यात्रा का पिपलू मे ठहराव हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लगभग 4.13 करोड़ से अपर थाना से कुट, चराड़ा, भ्यांम्बी, हरिजन बस्ती अलसाहन तक निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग और अलसाहन में 15 लाख से बनने वाली पंचवटी वाटिका का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन

अलसाहन में जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि संपर्क से समर्थन यात्रा का मुख्य उद्देश्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीते चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र मे विभिन्न विकास परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से कुटलैहड़ विस विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, ग्राम पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान अरुण कुमार, गुग्गा जाहरवीर मंदिर सेवा समिति के प्रधान पवन कुमार शर्मा, हटली के उपप्रधान सुरेंद्र हटली, कैप्टन प्रीतम, राजेंद्र सिंह, मंगल सिंह, विनोद कुमार, बीडीओ यशपाल सिंह परमार अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed