फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vigilance

संतोषगढ़ नप में विजिलेंस की दबिश, रिकॉर्ड जब्त

Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Vigilance
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे खरीद को लेकर कथित गड़बड़ी के आरोपों पर विजिलेंस की टीम ने नप कार्यालय में दबिश दी। विजिलेंस की टीम ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के मनोनीत पार्षद दीपक वासुदेवा ने संतोषगढ़ नगर परिषद के तहत करीब तीन वर्ष पहले नगर में लगाए गए स्ट्रीट लाइट पोल की खरीद को लेकर नप के अधिकारियों पर गड़बड़झाले के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए तीन वर्ष पूर्व नप ने करीब 12 लाख के पोल खरीदे थे। शिकायत में नप के अधिकारियों पर स्ट्रीट लाइट पोल खरीद को लेकर लाखों रुपये के गड़बड़झाले की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट पोल की खरीद को ऑडिट टीम ने भी नप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इसमें ऑडिट टीम ने स्ट्रीट लाइट पोल की कीमत और नगर में कहां-कहां स्ट्रीट लाइट खंभे लगाए सहित अन्य सवाल नप अधिकारियों से किए हैं। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने कहा कि टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यालय से रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम ने स्ट्रीट लाइट पोल खरीद को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत निराधार, जांच में कर रहे सहयोग : वर्षा
नगर परिषद कार्यकारी ईओ वर्षा चौधरी का कहना है कि नप पर गड़बड़ी की शिकायत निराधार है। नप द्वारा 2016 में जो पोल लगाए गए वे सभी मौजूद हैं। इसका नप के पास पूरा रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने इसको लेकर जो दस्तावेज मांगे वे मुहैया कराए गए हैं, जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed