{"_id":"66ec93e036da3c49720366b4","slug":"vidyarthi-vigyan-manthan-exam-will-be-held-for-students-from-class-6th-to-11th-una-news-c-93-1-una1002-133548-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छठी से 11वीं के विद्यार्थियों में होगी विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छठी से 11वीं के विद्यार्थियों में होगी विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा
Fri, 20 Sep 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
सभी स्कूलों के प्रबंधकों को बच्चों की तैयारी करवाने के निर्देश
इसके साथ ही परीक्षाओं के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विज्ञान विषय को लेकर विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाने और बनाए रखने के मकसद से विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला के सभी स्कूलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में प्रतिभागी बनाने की हिदायत दी गई है।
शिक्षा विभाग ने इच्छुक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिए हैं। जानकारी के अनुसार विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा 23 अक्तूबर और 27 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह कक्षा छठी से 11वीं तक के स्कूली बच्चों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य वैज्ञानिक क्षमता वाले युवा दिमागों की पहचान करना है। प्रथम स्तर की ऑनलाइन परीक्षा की स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थी विज्ञान मंथन के मूल्यांकन का दूसरा चरण राज्य स्तरीय शिविर है। राज्य स्तर पर प्रत्येक कक्षा से शीर्ष 20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे कुल 120 छात्र होंगे। इन 120 में से प्रत्येक राज्य से सर्वश्रेष्ठ तीन विद्यार्थी, साथ ही प्रत्येक कक्षा से शीर्ष दो, यानी प्रत्येक राज्य से कुल 12 विद्यार्थी दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के शिविर में आमंत्रित किए जाएंगे। वहीं, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल विद्यार्थी को बढ़ावा देना और पुरस्कार विजेताओं के लिए देशभर के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास केंद्रों का दौरा आयोजित भी किया जाता है।
कोट्स
विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से https://vvm.org.in/ पर किया जा सकता है। आवेदन मध्य अक्तूबर तक जारी रहेंगे। सभी स्कूल होनहार बच्चों को इस परीक्षा का प्रतिभागी बनाएं। किसी प्रकार की दुविधा होने पर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
राजेंद्र कौशल, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग