फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicles searched on Mehatpur border on the second day, poles found

मैहतपुर बार्डर पर दूसरे दिन भी गाड़ियों की तलाशी, डंडे मिले

Sun, 18 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles searched on Mehatpur border on the second day, poles found
मैहतपुर (ऊना)। पंजाब की सरहद से सटे हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर में रविवार को भी पुलिस जवान मुस्तैद दिखे। दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटकों और लोगों के वाहनों की जांच पड़ताल का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को भी जांच-पड़ताल के दौरान 5 से 6 गाड़ियों से पुलिस ने डंडे बरामद किए। ऐसे वाहन चालकों के डंडे जब्त कर लिए। बॉर्डर पर तैनात पुलिस जवान दूसरे राज्यों से आ रहे वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। हिमाचल नंबर के वाहनों को छोड़कर दूसरे राज्यों के वाहनों को पुलिस जवान चेक करते देखे गए। रविवार को भी हिमाचल में दाखिल हो रहे वाहनों की काफी तादाद रही।
विज्ञापन

पुलिस जवान खासतौर पर सैर-सपाटे के मकसद से हिमाचल आ रहे पर्यटकों पर सख्ती बरत रही है। परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो पुलिस जवान इसका भी ख्याल रख रहे हैं। रविवार को भी शाम 6 बजे तक करीब 600 तक वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर तैनात पुलिस जवानों ने बताया कि कुछ वाहन चालकों ने बिना जांच के भागने का भी प्रयास किया। उनके वाहनों का नंबर नोट कर लिया गया, लेकिन बाद में वह वापस आकर अपने पास रखे डंडो को जमा करवाकर आगे गए। रविवार को भी पुलिस ने बिना जांच के किसी भी गाड़ी को हिमाचल प्रवेश नहीं करने दिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बॉर्डर पर पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है, ताकि हिमाचल आने वाले कोई भी वाहन चालक अपने साथ किसी भी प्रकार के हथियार आदि लेकर दाखिल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed