फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicle caught with 49 pieces of Khair in Gagret

Una News: गगरेट में खैर के 49 मोछों के साथ वाहन पकड़ा

Tue, 22 Apr 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Apr 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
Vehicle caught with 49 pieces of Khair in Gagret
चालक अंधेरे का लाभ उठाकर हुआ फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पंजाब के साथ सटे जिला ऊना के गगरेट उपमंडल के जंगलों में खैर के पेड़ों का अस्तित्व खतरे में है। वन माफिया रात के अंधेरे में बहुमूल्य खैर के पेड़ों को काटकर वन माफिया खुर्द-बुर्द कर रहा है। रविवार रात ग्राम पंचायत अपर गगरेट के जंगल में वन काटू खैर के पेड़ों को काटकर महिंद्रा पिकअप में डालकर आ रहे थे कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने खैर के पेड़ की लकड़ी के साथ पकड़ ली। हालांकि इस दौरान जीप चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। वन विभाग की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


अभी कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने बडोह के भट्ठियां वाला में खैर के पेड़ की लकड़ी से लदी एक गाड़ी पकड़ी थी। रविवार रात को गगरेट में वन काटू शायद विभाग की नजर से बच जाते। लेकिन स्थानीय लोगों ने वन काटुओं पर पैनी नजर रखी। लोगों ने जंगल से आने वाले रास्ते पर खुद नाका लगा लिया और इसकी सूचना वन विभाग को भी दी। जिस पर वन खंड अधिकारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गुज्जर खड्ड गगरेट में पहुंच गए और वाहन के आने का इंतजार करने लगे। करीब सवा दो बजे एक महिंद्रा पिकअप जंगल की ओर से आती दिखाई दी। आगे टीम को खड़ा देखकर वाहन चालक के वाहन को दौड़ाने का प्रयास किया और एक स्थान पर घना अंधेरा देखकर वाहन को छोड़कर खुद जंगल में भाग गया। वन विभाग की टीम ने पाया कि वाहन में खैर के 49 मोच्छे लदे थे। वाहन चालक की शिनाख्त नूर ईलाही निवासी गगरेट के रूप में हुई है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed