फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   veccination of students

टीकाकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
veccination of students
नैहरियां स्कूल में वैक्सीन लगवाता छात्र। संवाद - फोटो : Una
अंब (ऊना)। शुक्रवार सुबह नौ बजे। स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां। स्कूल स्टाफ के सदस्य प्रधानाचार्य बलदेव राज की देखरेख में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को लेकर तैयारियों को पूरा करवाते हुए नजर आए। टीकाकरण के लिए साइंस रूम का चयन किया गया।
विज्ञापन

लगभग दस बजे स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम स्टाफ नर्स मीनाक्षी, सीमा कुमारी और आशा वर्कर रजनी चंदेल स्कूल पहुंचीं। स्कूल में स्थानीय विद्यार्थियों के अलावा एसवीएन स्कूल संतो टिल्ला के बच्चों के टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते बारी-बारी से बच्चे टीकाकरण केंद्र में गए। बच्चों में टीके का डर दिखा, लेकिन टीका लगने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। 11 बजे स्कूल के साइंस रूम में विद्यार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। यह क्रम दोपहर के लगभग दो बजे तक चला। तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट गई। दोनों स्कूलों के 20 बच्चों को पहली और 78 बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

बॉक्स
अंकिता के पिता सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का टीकाकरण होने पर राहत की सांस ली है। वैक्सीनेशन के बाद सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
बॉक्स
शुभम के पिता मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की सराहनीय पहल है। हर बच्चे को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। वैक्सीन न लगी होने से बच्चों को लेकर चिंता थी, लेकिन अब टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed