फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vande Bharat Express reached Amb Andaura one and a half hour late

Una News: डेढ़ घंटे देरी से अंब अंदौरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

Sat, 27 Dec 2025 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express reached Amb Andaura one and a half hour late
अन्य ट्रेनें भी कोहरे की वजह से लेट
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। देश की राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों से ऊना हिमाचल आवागमन करने वाली सभी ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं। इससे सैकड़ों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हिमाचल एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, इंदौर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे 27 मिनट , वंदेभारत एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस 53 मिनट और 64511 हरिद्वार पैसेंजर 50 मिनट देरी से ऊना हिमाचल पहुंचीं। वहीं रायपुर हरियाणा जंक्शन और अंब अंदौरा के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी नंगल डैम स्टेशन तक ही चली। ये ट्रेन नंगल डैम और अंब अंदौरा के बीच 43 किलोमीटर अप/डाउन) रद्द रही।
विज्ञापन


बता दें कि घने कोहरे के चलते रेलवे ट्रैक पर दृश्यता कम होने से लोको पायलटों को आगे के सिग्नल देखने में दिक्कत होती है। ऐसे में ट्रेनों को कम रफ्तार में चलाया जाता हैं। वहीं, व्यस्त यातायात और क्रॉसिंग के चलते रेलगाड़ियों को बीच रास्ते में पड़ते विभिन्न नॉन हॉल्ट स्टेशनों पर रोक दिया जाता है। ऐसे में ट्रेनें लेट हो जाती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो जिले से रेल के माध्यम से चंडीगढ़ व नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचने वाले यात्रियों और बड़े स्टेशनों से आगे की रेलगाड़ी में यात्रा करने वालों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed