फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vaishnav saints performed sankirtan in Radha-Krishna temple

Una News: राधा-कृष्ण मंदिर में वैष्णव संतों ने किया संकीर्तन

Wed, 05 Feb 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vaishnav saints performed sankirtan in Radha-Krishna temple
राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में धार्मिक समागम के दौरान प्रवचन करते राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी मह - फोटो : बरेली में जीत के बाद मैडल प्राप्त करते खिलाड़ी मोहित ।
वृंदावन से गायक चित्र-विचित्र आज करेंगे संगत को निहाल
विज्ञापन

राधा- कृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक सम्मेलन में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उठाएंगे भगवान कृष्ण की पालकी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में मंगलवार को चंडीगढ़ इस्कॉन मंदिर से आए वैष्णव संतों ने हरि नाम संकीर्तन किया। हरे-कृष्णा, हरे-कृष्णा, हरे राम- हरे राम के महामंत्र जाप से संगत को निहाल किया। वहीं संत बाबा बाल ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि चारों वेदों का सार ही श्रीमद्भागवत महापुराण है। वेदों से ही भागवत महापुराण निकला है लेकिन भागवत पुराण की महिमा वेदों से बड़ी बताई गई है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से भगवान की प्राप्ति होती है। संतों का संग और श्रीमद्भागवत महापुराण श्रवण करने का महत्व तभी है अगर इससे भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति आ जाए। अगर ऐसा करने पर भी मनुष्य के विचार, स्वभाव नहीं बदलते तो इसका कोई महत्व नहीं है। लोग पुराण सुनने के बाद भी क्रोध को नहीं त्यागते, लोभ, निंदा, हिंसा करते हैं। जीवों को मारने से नहीं हटते, दूसरों के प्रति दया भाव नहीं रखते। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलती भी कर जाए तो प्रेम से समझाना चाहिए। दूसरों से बदले की भावना नहीं रखनी चाहिए।

बुधवार को वृंदावन से प्रसिद्ध गायक चित्र-विचित्र भजनों की प्रस्तुति देंगे। दोपहर बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिरकत करेंगे और भगवान श्रीकृष्ण की पालकी उठाएंगे। राधा-कृष्ण मंदिर से पूरे शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कई कलाकार झांकियां निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed