फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Union officials caught overloaded truck with sand at midnight

यूनियन पदाधिकारियों ने आधी रात को पकड़े रेत से ओवरलोड ट्रक

Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Union officials caught overloaded truck with sand at midnight
ऊना। स्टोन क्रशर यूनियन के पदाधिकारियों ने वीरवार रात को ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर ऊना शहर के समीप रेत से लदे ट्रक पकड़े। बाद में पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिए हैं, जबकि स्टोन क्रशर यूनियन ओवरलोड और प्रतिबंध के बावजूद खनन का विरोध कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्टोन क्रशर यूनियन ऊना इन दिनों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। क्रशर भी पूरी तरह से बंद हैं। प्रशासन ने भी ढाई माह के लिए खनन पर रोक लगाई हुई है ताकि बरसात में स्वां और अन्य नदियों के तट खनन सामग्री से भर जाएं। इस बीच जिले में खनन सामग्री से भरे हुए ट्रकों की सूचना मिलने पर स्टोन क्रशर यूनियन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

वीरवार आधी रात को पदाधिकारियों ने ऊना हमीरपुर सड़क मार्ग पर ऊना के समीप कुछ ट्रक पकड़े। हालांकि पुलिस जांच पड़ताल यह ट्रक ओवरलोड पाए गए हैं, जिस पर इन्हें जब्त कर लिया गया है। हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि जिला मुख्यालय से पुलिस के सीसीटीवी और अन्य निगरानी के मध्य से ट्रक कैसे गुजर रहे हैं और यूनियन पदाधिकारी इन्हें पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोन क्रशर यूनियन के प्रधान डिंपल ठाकुर ने बताया कि पंजाब से धड्डले के साथ बिना किसी दस्तावेजों के आवेरलोड ट्रक ऊना जिले में रेत ला रहे हैं, जबकि कुछ जगहों में प्रतिबंध के बावजूद खनन चल रहा है। इस पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर यूनियन अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। मांगें न मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, एसएचओ सदर सर्वजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके जांच पड़ताल की। जिसमें पंजाब के क्रशर के बिल मिले हैं। चार ट्रक ओवर लोड होने पर चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed