{"_id":"6149e5e68ebc3ecf72576cf0","slug":"union-minister-will-do-virtual-dialogue-with-the-beneficiaries-of-pmgkay-una-news-sml384626694","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा वर्चुअल बैठक में भाग लेते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
बैठक के बाद उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल 25 सितंबर को पीएमजीकेए योजना के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दिन 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन के बैग भी वितरित किए जाएंगे। एलईडी से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। डीसी ने बताया कि ऊना जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के तहत बचत भवन ऊना, आंबेडकर भवन अंब, लघु सचिवालय हरोली, कोऑपरेटिव सोसायटी हटली के सभागार और छिन्नमस्तिका धाम मंदिर हरवाल गोंदपुर बनेहड़ा लोअर में एलईडी लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से ऊना जिला की 203 पंचायतों और 253 उचित मूल्य की दुकानों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर 25-25 लोगों को कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, डीएफएससी राजीव शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।