Anurag Thakur: मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 1500 रुपये को लेकर कही बड़ी बात
बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मां चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। वहीं, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कई तंज कसे। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के महिलाओं के 1500 रुपये रुकवाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मां चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ''आज मैंने मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन किए और मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। अनुराग ठाकुर ने कहा ''देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी के दरबार में हर कोई हाजिरी लगाने आता है, आशीर्वाद लेने आता है और आज पूरे देशभर में राम नवमी को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरा सौभाग्य है कि आज ही मुझे मां चिंतपूर्णी के दर्शन और आशीर्वाद लेने का अवसर मिला।''
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ''देशभर में जिस तरह से लोगों में आज की विशेष तौर पर युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति जागरुकता आई है और जो समर्पण भाव है उसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण जो विकास से विरासत, क्योंकि विकास जो देश का हुआ वो तो हुआ ही साथ ही साथ सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक हो या अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण। ये सब पिछले कुछ वर्षों में हुआ और इससे हमारी विरासत को बचाने का और आगे बढ़ाने का काम हुआ है।''
#WATCH | Himachal Pradesh: Union Minister Anurag Thakur says, "Today I visited Maa Chintpurni temple and got the opportunity to take the blessing of Maa Chintpurni... BJP is that party which has empowered women and has also brought Nari Shakti Vandan Adhiniyam...We have also… https://t.co/HvcyvtgxzT pic.twitter.com/JUbFY50iKM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 17, 2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ''हम सौभाग्यशाली हैं हमें एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जिनका धर्म में विश्वास भी है। सब धर्मों का सम्मान भी करते हैं। सबका साथ सबका विकास भी करते हैं। दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालु आज देश के अलग अलग कोनों में आ रहे हैं। इससे टूरिज्म, पर्यटन को बढ़ावा भी मिलता है और हमारे यहां पर रोजगार, स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं तो विकास भी, विरासत भी। हम देखते हैं करोड़ों लोग प्रतिवर्ष श्रद्धालु के रूप में आते हैं तो हिमाचल में एक बहुत बड़ी पर्यटन की भूमिका है।''
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ''भारतीय जनता पार्टी वो राजनीतिक दल है जिसने नारी शक्ति का वंदन भी किया और नारी शक्ति वंदन बिल लाकर उनको 33 परसेंट आरक्षण दिया। और जब पहले भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी राज्य में तो धूमल जी ने 50 परसेंट आरक्षण पंचायती राज संस्थाओं में दिया था। हमने अपने संगठन में 25 परसेंट आरक्षण महिलाओं को दिया।
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) April 17, 2024
शरन्ये त्रयम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
चैत्र नवरात्रि के नवम दिन आदिशक्ति माँ सिद्धिदात्री का मन में ध्यान करते हुए माँ चिंतपूर्णी ( छिन्नमस्तिका) के दरबार में शीश नवा कर देवी माँ से सभी भक्तों की चिंता मुक्ति व इच्छा पूर्ति की… pic.twitter.com/Rw5MH7zdIQ
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ''यही नहीं रसोई गैस का सिलेंडर और चूल्हा बिल्कुल मुफ्त में 10 करोड़ बहनों को दिया। 12 करोड़ शौचालय इज्जत घर के रूप में बनाकर बहनों को दिए। 13 करोड़ घरों को नल से जल की सुविधा दी। 4 करोड़ के लगभग पक्के मकान बनाए, जिनमें से 3 करोड़ से ज्यादा सीधे बहनों के नाम पर है। मुफ्त में इलाज और मुफ्त में अनाज पांच साल दिया। अगले पांच साल और भी देंगे। इसके अलावा चाहे मुफ्त में गर्भवती महिला का इलाज हो, दवाई हो, उपचार हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हो, सुकन्या समृद्धि योजना हो और अब लखपति दीदी बनाने का अभियान।''
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ''1 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बना दिया है। अगले पांच सालों में लखपति दीदी 2 करोड़ बहनों को और बना लेंगे। हम लोग करने में विश्वास करते हैं। कांग्रेस के लोग रुकवाने में विश्वास करते हैं। उनकी सरकार बनी थी तो पहली कैबिनेट में उनको निर्णय करना था। पहली कैबिनेट के बाद देश की प्रदेश की 30 लाख बहनों को ₹1,500 महीना मिलना था। मेरा सवाल केवल कांग्रेस से इतना है आज हिमाचल प्रदेश की 30 लाख बहनों में से कितनी लाख बहनों को ₹1,500 मिल रहे हैं? इसका जवाब उनको देना होगा। किसने रोका था। पूर्ण बहुमत की सरकार थी। 40 विधायक थे। तीन इंडिपेंडेंट का भी सहयोग था और 1500 रुपये देने में तो भाजपा का भी सहयोग था भाई क्यों नहीं किया?''