फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Union Minister Anurag Thakur inaugrated piplu fair

पूजा अर्चना और झंडा रस्म के साथ ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू

Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur inaugrated piplu fair
जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले में नगाडा बजा कर मेले का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री अनुराग सि? - फोटो : Una
लीड-पांच- फोटो सहित- दो कॉलम और एक सिंगल
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टमक
की थाप पर पिपलू मेले का शुभारंभ
झंडा रस्म से हुई शुरूआत, तीन दिन तक चलेगा एतिहासिक मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। जिले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टमक की थाप और पूजा-अर्चना से किया। दो साल बाद शुक्रवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ इसका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रंग बिरंगी पगड़ियां पहने हुए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लेकर मेले में चार चांद लगाए।
मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टमक पर थाप लगाकर लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर ने भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की और झंडा रस्म अदा की। भगवान नरसिंह के मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा मेला स्थल पर पहुंची। यहां मुख्यातिथि ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला कांगड़ा, हमीरपुर तथा ऊना जिलों के धार्मिक और सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। इस मेले में लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू महिंद्र सिंह राणा और पूर्व प्रधान विपिन पाधा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष बल्लभ भाई कथीरिया, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसडीएम योगराज धीमान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेले के लिए खुला स्थान किया जाएगा विकसित
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिपलू में जिम खोलने की घोषणा की। कहा कि भविष्य में मेले के आयोजन के लिए खुला स्थान चिन्हित कर विकसित किया जाएगा, ताकि उस स्थान पर मेले के आयोजन के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा सकें।

बॉक्स
हारमनी ऑफ पाइंस ने किया मनोरंजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइंस ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस के इन कलाकारों ने देश भक्ति के अलावा हिंदी फिल्मी तथा पहाड़ी नाटियों सहित अनेक प्रस्तुतियां दीं। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जिले के लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। कलाकारों ने पहाड़ी व पंजाबी लोक नृत्यों सहित विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रस्तुतियां दी। लोक गायक धीरज शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरजंन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed