फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unemployment will increase in the state due to closure of RGD: Deshraj

आरजीडी बंद होने से प्रदेश में बढ़ेगी बेरोजगारी : देशराज

Sat, 14 Feb 2026 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Unemployment will increase in the state due to closure of RGD: Deshraj
बोले - भाजपा हमेशा हिमाचल की रही है विरोधी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। केंद्र सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरजीडी) में कटौती हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ धोखा है। यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने शनिवार को सर्किट हाऊस ऊना में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश बना है, किसी भी सरकार ने आरजीडी को बंद नहीं किया है। पहली बार किसी सरकार ने इसे बंद किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। आरजीडी बंद होने से हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित होंगे। बेरोजगारी बढ़ेगी। लोग बाहरी प्रदेशों की ओर पलायन करेंगे। भाजपा ने आरजीडी बंद कर सिद्ध कर दिया है कि भाजपा हमेशा हिमाचल विरोधी रही है।


देसराज गौतम ने कहा कि हिमाचल सरकार भीख नहीं मांग रही है। हिमाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र है। प्रदेश के पानी और बिजली से पूरा देश को लाभ मिल रहा है। भाखड़ा बांध के लिए प्रदेश के लोगों ने कुर्बानियां दीं। आज उसकी बिजली से पूरा देश रोशन हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों के साथ कुठाराघात नहीं कर सकती। अपना हक लेने के लिए कांग्रेस हर स्तर पर विरोध दर्ज करवाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश में विकास को आगे बढ़ा रहे है। लेकिन केंद्र सरकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। कांग्रेस सरकार मजबूती से साथ खड़ी है और 2027 चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed