फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under which tree should those who wish to topple the government now sit: Agnihotri

सरकार गिराने की मंशा पालने वाले अब किस पेड़ के नीचे बैठे : अग्निहोत्री

Thu, 20 Jun 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Under which tree should those who wish to topple the government now sit: Agnihotri
हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह के दौरान मंच पर बैइे हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर स
बोले- कांग्रेस पार्टी की पहचान देखकर पैसे नहीं डालती, जो भी हकदार, उन सभी को मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गिराने की मंशा पालने वाले खुद गिर गए और अब किस पेड़ के नीचे बैठे हैं। विधायकी से भी गए और चुनाव लड़कर पार्टी और जनता से भी गए। मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने सरकार को गिराने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके सभी पैंतरे विफल रहे। कहा कि कांग्रेस सरकार पार्टी की पहचान देखकर पैसे नहीं डालती। महिला किसी भी पार्टी की, हो प्रत्येक पात्र महिला 1500 रुपये की हकदार है और उनके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जब 1 अप्रैल से प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये डालने का कार्य आरंभ किया था, तब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इसमें अड़ंगा लगवा दिया और उनकी शिकायत पर चुनाव आयोग ने 1500 रुपये महिलाओं के खाते में डालने पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी। बीजेपी वाले महिलाओं को कहते थे कि 1500 रुपये के लिए फॉर्म भरने में अपना समय बर्बाद न करें, लेकिन जिला के जिन लोगों ने राज्य सरकार पर विश्वास जताया, उनको आज जून की तिमाही के 4500-4500 रुपये एकमुश्त खाते में डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फैसला किया कि महिलाओं को किए गए वादे के अनुरूप अप्रैल, मई और जून माह की किस्तें एक साथ दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री की जनहितैषी सोच को दिखाता है।

बाक्स्
राजनेता की जुबान ही सबसे बड़ा भरोसा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना उसका वादा होता है और राजनेता की जुबान सबसे बड़ा भरोसा होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किए गए वादे पूर्ण होने पर जनता का विश्वास सरकार पर बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed