{"_id":"6a1f289738c02e00f3014119","slug":"uncontrolled-car-hits-barricade-policeman-and-toll-worker-injured-una-news-c-93-1-ssml1048-193769-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अनियंत्रित कार बैरिकेड से टकराई, पुलिसकर्मी व टोल कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अनियंत्रित कार बैरिकेड से टकराई, पुलिसकर्मी व टोल कर्मी घायल
Wed, 03 Jun 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी और टोल प्लाजा का एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का एक परिवार कार में सवार होकर धर्मशाला घूमने जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में आगे की सीट पर अपनी मां के साथ बैठा बच्चा अचानक चालक की बाजू पर चढ़ गया। इससे चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे बैरिकेड से जा टकराई।
हादसे में वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी संजीव कुमार और टोल प्लाजा का एक कर्मी घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल दोनों कर्मियों ने मामले में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी मौके से हटा दिया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और स्थिति सामान्य है।