{"_id":"61c219b9e9592d1cda5584e9","slug":"uncontrolled-car-collides-with-tree-driver-dies-una-news-sml3942260149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, driver dies
अंब (ऊना)। क्षेत्र के भैरा में अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने के कारण 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कार की पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार 33 पुत्र रमेश चंद निवासी वनखंडी तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात के लगभग पौने नौ बजे हादसा ऊना-अंब मार्ग पर भैरा में हादसा हुआ। अंब की तरफ से ऊना को जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अपनी तरफ कच्ची सड़क की तरफ उतर गई और लगभग अस्सी मीटर दूरी तक जाकर एक पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से पेड़ भी जड़ से उखड़ गया।
दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायल को तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया, परंतु जख्मों की ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस कार चालक के नशे में होने को लेकर भी जांच कर रही है। इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट होगा। इस संबंध में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।