{"_id":"68de7fbf2dd1eb9c0a0c0c45","slug":"una-zone-won-in-kabaddi-haroli-won-in-volleyball-una-news-c-93-1-mrt1064-167493-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबड्डी में ऊना जोन, वाॅलीबाल में हरोली जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबड्डी में ऊना जोन, वाॅलीबाल में हरोली जीता
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। छुट्टी होने के चलते कई लोग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। दिन में खेले गए वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में हरोली जोन ने अंब जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो में भी हरोली जोन ने बंगाणा को हराकर टॉफी पर कब्जा किया। कबड्डी के मैदान पर दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। ऊना जोन ने मजबूत पकड़ और फुर्तीले खेल से हरोली जोन की टीम को कड़ी शिकस्त दी। चैस मुकाबले में लठियाणी ने तनोह की टीम को हराया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जहां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।