फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's mercury reached 40 degrees, the heat made it miserable

40 डिग्री पहुंचा ऊना का पारा, गर्मी ने किया बेहाल

Sun, 10 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Una's mercury reached 40 degrees, the heat made it miserable
ऊना में आलू की पटाई करते हुए किसान। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में प्रचंड गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। गर्मी के चलते आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। रविवार को जिला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चटक धूप के कारण सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या कम होने लगी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 16.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय गर्म हवाएं हर किसी को परेशान कर रही हैं। लोग तीखी धूप से बचने के लिए अब चार पहिया वाहनों में ही सफर करना सुरक्षित मान रहे हैं। पैदल जाने वाले लोग भी छातों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। उधर, मौसम के कड़े तेवर से किसान भी परेशान हैं। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, वहां फसल धूप के प्रकोप से सूख चुकी है।
विज्ञापन

इसके चलते कुछ क्षेत्रों में तो किसानों ने बैसाखी से पहले ही फसल काटना शुरू कर दी है। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी का असर अभी इसी तरह रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed