फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una reverberated with the chants of 'Bole So Nihal', 'Sat Sri Akal'

Una News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजा ऊना

Thu, 27 Mar 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Una reverberated with the chants of 'Bole So Nihal', 'Sat Sri Akal'
बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव पर सजा नगर कीर्तन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक और गुरु नानक देव के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी और संगत की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शिरकत कर ऊना नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह को श्रद्धा सुमन भेंट किए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को सुंदर रूप में फूलों से सजाया गया। नगर कीर्तन में गतका जत्था और पुरातन युद्ध के तौर-तरीकों का सुंदर रूप में प्रदर्शन किया गया। नगर कीर्तन को लेकर संगत में उत्साह देखने को मिला। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाती संगत की ओर से नगर की परिक्रमा की गई। नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह बेदी से प्रारंभ होकर रेड लाइट चौक पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी, रोटरी चौक से बाजार होता हुआ वापस किला बाबा साहिब सिंह बेदी में संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, बाबा तेग्वीर सिंह बेदी, संत अनूप सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा अजीत सिंह, बाबा सुरिंद्र सिंह, बाबा दलबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed