फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una residents are suffering from diarrhea, cough, cold and fever

Una News: डायरिया, खांसी, जुकाम और बुखार ने जकड़े ऊना वासी

Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Una residents are suffering from diarrhea, cough, cold and fever
ऊना। जिला ऊना में मौसम में आ रहे एकाएक बदलाव का असर सीधे तौर पर आम जनता की सेहत पर देखने को मिला है। जिसमें बच्चे डायरिया, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आए हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की ओपीडी 500 तक पहुंच गई। जिसमें महिलाएं अधिक पीड़ित पाई गई हैं। 258 महिलाएं, 173 पुरुष विभिन्न बीमारियों की चपेट में आए हैं तो वहीं दूसरी ओर 69 बच्चे भी शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में उपचार करवाने पहुंचे हैं। जिसमें 22 मरीज बुखार और पांच दस्त से ग्रस्त पाए गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार मौसम में जो बदलाव देखने को मिल रहा है, उसका सीधे तौर पर असर आम जनता की सेहत पर पड़ा। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास चौहान के अनुसार ज्यादातर बच्चे डायरिया, बुखार, जुकाम, और खांसी से ग्रस्त पाए गए हैं। बुधवार को 69 बच्चे विभिन्न प्रकार के संक्रमण से ग्रस्त निकले हैं। उन्होंने बदलते परिवेश और गर्मी के मौसम के दौरान धूप से बचने की सलाह दी है और हल्के वस्त्र पहनने के साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया है। किसी भी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने की सूरत में तुरंत अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श की सलाह दी है। बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी प्रकार की दवा का सेवन घर पर न करें। चिकित्सक के परामर्श के बाद ही किसी प्रकार के टेस्ट के लिए निर्देश दिए जाते हैं तो उसी आधार पर ही आगे मरीज दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed