फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una remained cloudy throughout the day, increasing the impact of cold.

Una News: ऊना में दिन भर छाए रहे बादल, बढ़ी सर्दी की मार

Thu, 18 Dec 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Una remained cloudy throughout the day, increasing the impact of cold.
घर में रहने के लिए मजबूर हुए लोग
विज्ञापन

20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वीरवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही बादल और हल्की धुंध छाई रही, जिससे दिनभर धूप नहीं निकल सकी। सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो गया और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। शहर के पार्क भी सूने नजर आए।


धूप न निकलने से अधिकतम तापमान गिरकर 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिनों से धूप न मिलने के कारण सर्दी बढ़ गई है। लंबे समय से बारिश न होने से लोग शुष्क सर्दी झेल रहे हैं, वहीं किसानों को सिंचाई में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन




ऊना से सटे पंजाब क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार के अनुसार आगामी दिनों में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed