{"_id":"68f4d6c9ce89b6e9ba0b0a45","slug":"una-races-in-pain-after-a-broken-bone-una-news-c-93-1-ssml1047-169411-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हड्डी टूटे तो दर्द में लगानी पड़ रही ऊना की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हड्डी टूटे तो दर्द में लगानी पड़ रही ऊना की दौड़
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अंब में नहीं हो पाई हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती
काफी समय से उठाई जा रही मांग अभी भी अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अब तक हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) की ओपीडी शुरू नहीं हो पाई है। हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के सबसे बड़े अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। इस समस्या को कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। अक्सर दुर्घटनाओं या चोट लगने के मामलों में मरीजों को हड्डी से संबंधित उपचार के लिए 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया जाता है। इससे न केवल मरीज को दर्द सहते हुए लंबा सफर तय करना पड़ता है, बल्कि तीमारदारों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
इसी तरह बुजुर्गों को भी उम्र बढ़ने के साथ हड्डी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, परंतु विशेषज्ञ के अभाव में उन्हें मजबूरी में निजी या क्षेत्रीय अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में शिशु रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ तैनात हैं, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन
कोट
नागरिक अस्पताल अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। विभागीय स्तर पर ही नियुक्ति की जाएगी। -डाॅ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी, नागरिक अस्पताल अंब