फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una police searchinf for local connection in liqour merchant loot case

लूटपाट मामले में ऊना पुलिस खंगाल रही लोकल कनेक्शन

Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Una police searchinf for local connection in liqour merchant loot case
Una police searchinf for local connection in liqour merchant loot case
ऊना। जिला मुख्यालय में शराब कारोबारी के कार्यालय में हुई लूटपाट मामले में ऊना पुलिस लोकल कनेक्शन खंगाल रही है। करीब छह माह की जांच में ऊना पुलिस ने इस मामले में बाहरी राज्यों से छह आरोपियों को दबोचा है। हालांकि, मामले में चार मुख्य आरोपी हैं, जिन्होंने लूटपाट की। इनमें शामिल एक आरोपी की कस्टडी ट्रांसफर की गई है। अभी एक अन्य मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होनी है।
विज्ञापन

लूटपाट की घटना को मौके पर अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने दबोचा है। तीन अन्य की गिरफ्तारी आरोपियों से मिले सुराग से संभव हुई है। मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस इस मामले में लोकल कनेक्शन ढूंढ रही है। आरोपियों की सहायता करने वालों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि यूपी के चारों मुख्य आरोपी ऊना पहुंचे। यहां लूटपाट को अंजाम देने के बाद छिपते-छिपाते यूपी लौट गए। लूट की रकम से से सभी अपना-अपना हिस्सा लेकर सभी भूमिगत हो गए। इस मामले में मुख्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चलने के बाद अन्य दो आरोपी गायब हो गए। ऊना पुलिस के पीछे लगे होने के कारण सोनू त्यागी बार-बार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस पता लगा रही है कि किस तरह प्लान बना और किस तरह लूट की गई। छह महीने की जांच में लूट को अंजाम देने में इंटर स्टेट गैंग की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। अब तक पकड़े तीन मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी ऊना जिले से संबंधित है। अन्य बाहरी राज्यों से हैं। गिरफ्तार छह लोगों में एक महिला भी शामिल है।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। लोकल कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो सकती है।

कब क्या हुआ
-15 मार्च, 2021 सुबह आठ चार आरोपियों ने ऊना में शराब कारोबारी के कार्यालय में पिस्तौल की नोक पर करीब नौ लाख रुपये की लूटपाट की।
-10 अप्रैल, 2021 को मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। पंजाब के खन्ना से एक सिम विक्रेता को गिरफ्तार किया गया। उसने आरोपियों को जाली सिम कार्ड जारी किए थे।
-15 अप्रैल, 2021 को पुलिस ने चंडीगढ़ में रेड कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे चार पिस्तौल, 98 जिंदा रौंद और 2.28 लाख नकदी बरामद हुई।
-21 अप्रैल, 2021 को एक आरोपी और एक सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- मामले में अब एक और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed