फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, school, started,

Una News: स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
una news, school, started,
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान बच्चों में स्कूल पहुंचने पर काफी जोश दिखा। हालांकि पहली बार स्कूल पहुंचे नौनिहाल परिजनों से दूर रहने पर कुछ उदास जरूर रहे। लेकिन स्कूल में उविभिन्न खेलों से जुड़ा सामान और कक्षाओं में बनी कलाकृतियां देखकर वे माहौल में रम गए। जिले के स्कूल सोमवार को सुबह 09:00 बजे शुरू हुए।
विज्ञापन


इस वजह से मौसम में आई गर्माहट के बीच पैदल स्कूल पहुंचे बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूल में बच्चों के लिए कक्षाओं को पहले से तैयार रखा गया। वहीं कई स्कूलों में पहले दिन की शुरुआत में बच्चों को नई कक्षाओं से जुड़ी जानकारी भी दी हई। इस दौरान उन्हें पढ़ाई के महत्व और स्कूलों में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया गया। इसके बाद बच्चों को नियमित कक्षाओं में भेजा गया। स्कूलों में छुट्टी दोपहर 3:00 बजे हुई। दोपहर को तीखी धूप के बीच कई बच्चे श्किल से घर पहुंचे। वहीं कई अभिभावकों ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव की मांग भी की है।
विज्ञापन


अभिभावक मंजू देवी, रक्षपाल, बलराम कुमार और रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों का अगर स्कूल सुबह जल्दी लगेगा, तो उससे बच्चों को काफी राहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय गर्मी की मार पड़ेगी, लेकिन सुबह आठ बजे तक मौसम ठंडा रहता है। इससे बच्चों को आने जाने में परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से इसको लेकर उचित कदम उठाने की अपील की है। ध्यान रहे कि सरकारी स्कूलों में कक्षाएं खुलने के साथ ही स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को देने वाले बच्चों में भी ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने को लेकर कम रुझान नजर आ रहा है। आने वाले कुछ दिन तक दाखिला प्रक्रिया में रफ्तार आने की उम्मीद है। उधर अध्यापक भी अपने स्तर पर सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं।



कोट्स
स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया सुचारू तरीके से चल रही है। अच्छी संख्या में बच्चे दाखिला लेने स्कूलों में पहुंच रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को बैठने की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों में भी विशेष सतर्कता अपनाने की आवश्यकता है।
देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed