फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, jbt list, realesed, eucation,

Una News: जिले में जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी

Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
una news, jbt list, realesed, eucation,
ऊना। जिला शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 269 अध्यापकों को शामिल किया गया है। यह सूची जिले के सभी सात शिक्षा खंड को जारी की गई है। इससे अध्यापकों ने भी राहत की सांस ली है। जेबीटी अध्यापक लगातार इस सूची को जारी करने की मांग करते आ रहे थे। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद अब जेबीटी अध्यापकों की पदोन्नति के रास्ते भी खुल गए हैं। सूची में तय क्रमांक के अनुसार ही अध्यापकों को पदोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से सूची के जारी नहीं होने से शिक्षकों की पदोन्नति भी लटकी हुई थी। हालांकि यह सूची पहले जारी हो सकती थी लेकिन उसमें कुछ त्रुटियां पाई गई थी। इस बारे में शिक्षा खंडों ने विभाग को इंगित किया और सूची को दोबारा संशोधित किया। ध्यान रहे कि यह सूची 30 दिसंबर 2020 तक की जारी हुई है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसके लिए शिक्षा विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन


संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, जिला महासचिव सतिंद्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, राज्य कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सह सचिव रजनीश शर्मा, महालेखाकार अंजू बाला, मुख्य सलाहकार राजकुमारी, जिला उपप्रधान सुभाष सैनी, जिला प्रवक्ता विजय पटिया, महिला विंग अध्यक्ष आशा कुमारी और महासचिव सीमा देवी ने इसके लिए विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की पदोन्नति की सूची से संबंधित अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। इसमें 279 अध्यापकों को जगह मिली है। इसमें शामिल सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
-देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed