{"_id":"6324b9a249e22d7d0b3a71aa","slug":"una-news-himachal-news-pledge-to-protect-and-serve-patients-una-news-sml4219265153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की सुरक्षा एवं सेवा करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की सुरक्षा एवं सेवा करने की ली शपथ
विज्ञापन
ऊना। विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल में विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह 17 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समस्त चिकित्सक वर्ग तथा स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा एवं सेवा करने की शपथ दिलाई गई।
इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य बड़ी जिम्मेदारी के साथ रोगियों की सुरक्षा किया जाना है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. मंजू बहल ने बताया कि रोगियों की सुरक्षा के लिए सभी चिकित्सक वर्ग तथा स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं को अनुशासित और सुरक्षित बनाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य कार्यक्षेत्र में सभी को अपना कार्य ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से करना चाहिए। इस अवसर पर जिला सलाहकार गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमन कुमार, डॉ. सुशिमा, डॉ. दिव्या, डॉ. राज, जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद