फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, himachal news, Many programs canceled due to holidays in government schools

के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां होने से कई कार्यक्रम रद्द

Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
una news, himachal news, Many programs canceled due to holidays in government schools
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां होने से विद्यार्थियों से जुड़े कुछ कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा है। कई कार्यक्रम लंबित पड़े हैं। इस कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करना शामिल है। सड़क नियमों के प्रति जागरूकता, वर्दी और स्कूल बैग की वितरण और आधार कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया भी अटक गई है।
विज्ञापन

अब इन गतिविधियों को कब शुरू किया जाएगा, इसके लिए छुट्टियां खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि छुट्टियां खत्म होते ही नई परियोजनाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की पूरी तैयारी कर ली थी।
इस बीच, स्कूलों में बरसात की छुट्टियां होने के कारण अब इस अभियान को रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा शत-प्रतिशत स्कूलों में अभी तक बच्चों को वर्दी व स्कूल बैग भी वितरित नहीं हो पाए हैं। इसके लिए अभी कितना इंतजार करना पड़ेगा, यह भी तय नहीं है। स्कूलों में सड़क नियमों के प्रति जागरूक करने की प्रक्रिया को भी रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में नए आधार कार्ड बनाने और उन्हें अपडेट करने से जुड़ी प्रक्रिया भी लंबित है। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को पूरा करने के लिए एक से दो माह का समय तय किया था। विद्यार्थियों से जुड़ी अटकी पड़ी परियोजनाओं को अब दोबारा शुरू होने के लिए छुट्टियां खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।

उधर, उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने बताया कि छुट्टियों के कारण स्कूलों में कई अभियान प्रभावित हुए हैं। दोबारा स्कूल खुलने पर रुके पड़े अभियानों को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed