फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, himachal news, Backlog posts in departments should be filled soon

विभिन्न विभागों में बैकलॉग पदों को जल्द भरा जाए

Mon, 27 Jun 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
una news, himachal news, Backlog posts in departments should be filled soon
ऊना/जोल। प्रदेश के विभिन्न विभागों में बैकलॉग पदों को जल्द भरा जाए। इसी के साथ सभी नई नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली को लागू किया जाए। यह मांग अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ ने उठाई। सोमवार को ऊना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

महासंघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि विभिन्न विभागों में चल रहे बैकलॉग को तुरंत प्रभाव से भरा जाए क्योंकि विभिन्न विभागों में बहुत ज्यादा बैकलॉग अभी भी योग्य कर्मचारियों के होने के बावजूद रिक्त चला रहा है। अभी स्कूल कैडर के लेक्चरर से प्रधानाचार्य पदों पर लगभग 40 से अधिक अनुसूचित जाति के प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य बनना है।
विज्ञापन

लगभग 40 पदों का बैकलॉग 2013 से लेकर 2021 तक हुई पदोन्नतियों में बनता है, लेकिन यह बैकलॉग अभी तक नहीं भरा गया है। योग्य अभ्यर्थी होने के बावजूद यह बैकलॉग अभी रिक्त चला है। प्रदेशाध्यक्ष ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि विभिन्न विभागों में पड़े हुए बैकलॉग को विशेष भर्ती अभियान चलाकर निर्धारित समय अवधि में भरा जाए। कहा कि हजारों नियुक्तियां बिना रोस्टर प्रणाली के हुई हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए समूचे प्रदेश में महासंघ संपर्क अभियान चलाने की योजना पर भी विचार कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय भट्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज सुमन, उपाध्यक्ष दिनेश कौंडल, उपाध्यक्ष कर्म चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार बने प्रधान
इस मौके पर जिला ऊना की कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इसमें राकेश कुमार प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहरा को जिला प्रधान, संजीव कुमार प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिंतपूर्णी को उप-प्रधान, असलम मोहम्मद को जिला सचिव, रमेश कुमार और राकेश कुमार को वित्त सचिव चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed