{"_id":"6462860e76ecee8acd048056","slug":"una-news-crime-news-suicide-youngster-una-news-c-19-1-153809-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने रुकवाया संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने रुकवाया संस्कार
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नंदपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह पुत्र सरवण निवासी वार्ड पांच नंदपुर ने सोमवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी पत्नी मवेशियों के लिए घास लेने के लिए गई। पत्नी जब घर लौटी तो भूपिंदर को फंदे पर झूलता पाया। इसके बाद परिजन शव का संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर अंब पुलिस थाना की टीम ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। ऊना में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक क्षेत्र में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस केस की जांच कर रही है।