फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, car, hit, person, five. injured.

Una News: चिंतपूर्णी में बेकाबू कार ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
una news, car, hit, person, five. injured.
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी जी में मंदिर मार्ग पर रविवार रात को बेकाबू कार ने पांच श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि कईयो ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बेकाबू कार एक रेहड़ी से जा टकराई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरा मच गई। पांचों घायलों को श्री चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजस्थान के श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैलाश शर्मा 39 पुत्र दीन दयाल शर्मा निवासी गांव व डाकघर बांदरोल तहसील व थाना थानागाजी जिला अलवर राजस्थान ने पुलिस थाना चिंतपूर्णी में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह संगत के साथ माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने आया था। उसके साथ उसके ससुर ओम प्रकाश शर्मा, सास प्रेम लता शर्मा और साले का बेटा समर जानावत भी थे। माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के वाद जब वे मंदिर रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच रविवार रात करीब 10:15 बजे अराध्या होटल के पास पहुंचे तो एक कार तेज गति में आई और पैदल चल रहे यात्रियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार को मौके से भगाकर ले गया।
विज्ञापन


इसी बीच कार रेहड़ी से भी टकराई। वहीं कार से बचने के लिए कई श्रद्धालु सड़क के एक तरफ हो गए। घटना में उसके परिवार के तीन सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम लता शर्मा, समर जानावत घायल हो गए। जबकि दो अन्य श्रद्धालु विकास कुमार और सचिन गुप्ता को भी चोटें आई हैं। उन्हें चिंतपूर्णी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी कार चालक को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed