Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una has become a district of ransom and extortion: Satti

फिरौतियों और वसूलियों का जिला बनकर रह गया ऊना : सत्ती

Sat, 08 Nov 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Una has become a district of ransom and extortion: Satti
बोले, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के विधायकों में बोलने के लिए दम नहीं
विज्ञापन

ट्रैक्टर पंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन का भाजपा करेगी घेराव
आने वाले समय में भाजपा जिला प्रशासन को भेंट करेगी चूड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया कि ऊना जिला अब फिरौती और वसूली का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि हरोली और ऊना में सरेआम अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक मौन हैं। सत्ती ने मुख्यमंत्री से मांग की कि चिट्टा माफिया के साथ-साथ कट्टा माफिया पर भी लगाम लगाई जाए, वरना पंजाब-हरियाणा जैसी घटनाएं यहां भी हो सकती हैं।




उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरह विफल हैं। छोटे ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि खनन माफिया को संरक्षण मिल रहा है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ ट्रैक्टर पंचायत के जरिये आंदोलन करेगी और प्रशासन को चूड़ियां भेंट कर विरोध जताएगी। सत्ती ने कहा कि अब जनता को केवल न्यायपालिका से ही उम्मीद है कि वह ऊना को माफिया राज से मुक्त कराए। इस अवसर पर भाजपा मीडिया सह संयोजक राज कुमार पठानिया, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed