फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Haridwar train will run not today but on March 4

Una News: आज नहीं चार मार्च को चलेगी ऊना-हरिद्वार ट्रेन

Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Una-Haridwar train will run not today but on March 4
ट्रेन चलने की तिथि में रेलवे मंत्रालय ने किया बदलाव, अनुराग ठाकुर दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को चार मार्च तक एमएईएमयू पैसेंजर ट्रेन के चलने का इंतजार करना होगा। अब यह ट्रेन पहली मार्च को नहीं चलेगी। रेलवे मंत्रालय ने इसके चलने की संशोधित तिथि चार मार्च जारी की है। यानी अब यह ट्रेन चार मार्च को ऊना से हरिद्वार के लिए चलेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं ऊना पहुंचकर ट्रेन सुविधा को हरी झंडी दिखाएंगे। हरिद्वार जाने के लिए अब यात्रियों को तीन दिन और ट्रेन की सुविधा इंतजार करना होगा। हालांकि ट्रेन को लेकर पहले ही समयसारिणी जारी कर दी है। ट्रेन के संचालन तिथि में बदलाव हुआ है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से भी यह ट्रेन दो मार्च को न चलकर पांच मार्च को ऊना आएगी। संशोधित तिथि अनुसार ट्रेन चार मार्च से ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.50 बजे हरिद्वार के लिए चलेगी। करीब सात घंटे के सफर के बाद इसी रोज रात 9:00 बजे हरिद्वार पहुंचाएगी, जबकि प्रतिदिन वहां से भी ट्रेन सुबह 4:30 बजे ऊना के लिए वापसी करेगी। रुड़की, सहारनपुर आदि स्टेशन होते हुए दोपहर 12:30 बजे तक ऊना रेलवे स्टेशन आएगी। हालांकि ऊना से सहारनपुर के बीच ट्रेन की समयसारिणी पूर्व की तरह रखी गई है।
विज्ञापन

---

चार मार्च से ऊना हरिद्वार एमईएमयू ट्रेन सहारनपुर पहुंचने के बाद रूड़की स्टेशन होकर हरिद्वार पहुंचेगी। पांच मार्च से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 04:30 बजे ट्रेन ऊना के लिए रवाना होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुमीत शर्मा, सदस्य, उत्तरी रेलवे सलाहकार समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed