फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una district's air quality remains poor, AQI crosses 100

Una News: ऊना जिला की आबोहवा फिर भी खराब, एक्यूआई 100 पार

Sat, 08 Nov 2025 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Una district's air quality remains poor, AQI crosses 100
जिले में मौसम ने फिर बदली करवट, दिन का तापमान भी गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। धूल और धुआं के कारण जिले में फिर से एक्यूआई लेवल बढ़ने लगा है। बरसात के दौरान वातावरण पूरी तरह से स्वच्छ हो चुका था। नतीजतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 40 से 50 के आसपास आ गया था। अक्तूबर तक यह नियंत्रण में था। बरसात बीतने व हल्की ठंड के दस्तक व सड़कों पर ट्रैफिक लोड बढ़ने के साथ ही अब हवा में प्रदूषण घुलने लगा है। ऐसी स्थिति में अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

जिले की आबोहवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को ऊना शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। हवा में धुंध के साथ वायु के कण बड़ी मात्रा में मौजूद हैं। धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे के तहत ऊना जिला में शाम और सुबह के समय हवा में वायू प्रदूषण होने से दृश्यता भी कम हो रही है। कई जगह सुबह के समय धुंध भी पड़ रही है। उधर, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियय और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में .8 डिग्री की कमी आई है जबकि न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन और रात के तापमान में अभी भी 18 से 20 डिग्री का अंतर है। दिन के समय गर्मी जबकि शाम होते ही ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक जिले में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। संवाद
विज्ञापन

जानिए एक्यूआई स्तर
स्टेज एक - एक्यूआई स्तर 0 से 50 बहुत अच्छा
स्टेज दो - एक्यूआई स्तर 51 से 100 सहनशील
स्टेज तीन - एक्यूआई स्तर 101 से 150 बीमार लोगों के लिए खराब
स्टेज चार - एक्यूआई स्तर 151 से 200 सभी लोगों के लिए खराब
स्टेज पांच - एक्यूआई स्तर 201 से 300 तक बेहद खराब
स्टेज छह- एक्यूआई 301 से 400 तक खतरनाक स्तर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed