{"_id":"572365df4f1c1bd516a915da","slug":"una-college-students-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना कॉलेज के होनहार नवाजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना कॉलेज के होनहार नवाजे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
ऊना कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. दिनकर बुराथोकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने की। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन डा. एसके बंसल तथा प्रो. मीता शर्मा ने किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट को सभी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
समारोह में वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा। समारोह में कॉलेज छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से पंजाबी भंगड़ा, कव्वाली, लोकनृत्य, स्किट सहित अन्य प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. दिनकर बुराथोकी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने ऊना कालॅेज की वार्षिक रिपोर्ट को सराहा। उन्होंने कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धाओं का है और हमें हर प्रतिस्पर्धा में कड़े मुकाबले से आगे निकलना है। उन्होंने विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा भविष्य में भी कड़ा परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
इन होनहारों को मिला सम्मान
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार पाने वालों में बीसीए अंतिम वर्ष से राहुल, गीतिका, गुरशरण, अल्का, विशाली शर्मा, ज्योति, मनीषा, ज्योति देवी, पवन कुमार, कुसुम लता, बीसीए द्वितीय वर्ष से आकर्षण, श्रुति, सोनाली, सिद्धार्थ, राहुल, ज्योति, शिखा, अंजना, कमल, मोनिका, बीसीए प्रथम वर्ष से तनीषा, संदीप कौर और मोनिका को सम्मानित किया गया। वहीं रूसा के तहत बीए प्रथम वर्ष से रिया सैणी, कार्तिका, परविंद्र कौर, रंजना देवी, अनुराधा, अनीता, आरती, रजनी, पुष्पा, रितु, श्वेता, नेहा, दीक्षा, शालू, अमिता, मीनाक्षी, बीए द्वितीय वर्ष से मंजू शर्मा, साक्षी शर्मा, रीना देवी, सोमा राणी, नेहा देवी, निशा, प्रियंका देवी, शीतल देवी, इंदु बाला, मोनिका, निशा देवी, प्रियंका, निशा राणी, बीए तृतीय वर्ष से हेमलता ठाकुर, मंदीप कौर, गुरदीप कौर, संगीता देवी, प्रियंका, रंजना, ज्योति, ऐनी मनकोटिया, प्रियंका देवी, राज राणी, पवनदीप, निशा चौधरी, ममता देवी, सविता देवी, पूनम अटवाल, अजय कुमार, निशा देवी, अमरजीत कौर, हनी, मधुबाला और शिवानी को पुरस्कृत किया गया। बीकॉम प्रथम वर्ष से बिंदर कुमार, बलजीत सिंह, अदिति शर्मा, बीकॉम द्वितीय वर्ष से कंचन, ज्योति बाला, अंजना शर्मा, बीकॉम तृतीय वर्ष से अमन, राधा राणी, रितिका, अर्षिता सांभर, शिवानी, प्रियंका, शिखा, नीरज और वंशिका को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन